वैविध्यपूर्ण समाज की जटिलतायें और सत्ता की व्यूह रचनायें –

प्रारम्भिक समाज का कबीलाई स्वरूप जैसे-जैसे विस्तृत होता गया वैसे-वैसे उसकी सामाजिक संरचना और जटिल होती गयी एवं तदनुरूप शासन की प्रवृत्ति भी अपने रूप परिवर्तित करती रही । युद्ध तो कबीलों में भी हुआ करते थे किंतु सामाजिक जटिलता के साथ-साथ युद्ध भी जटिल होते चले गये । फिर एक समय ऐसा आया जब समाज में सुर-असुर-दैत्य-दानव-राक्षस आदि वृत्तियों को पहचाना और रेखांकित किया जाने लगा । सत्ता की भूख मनुष्य की आदिम भूख थी जिसे पाने के लिये युद्ध, और वर्चस्व के लिये सांस्कृतिक आक्रमण असुरों-दैत्यों-दानवों और राक्षसों की पहचान बनती चली गयी । यह सदा से रहा है, और आगे भी न्यूनाधिक मात्रा में बना रहेगा । परतंत्र और फिर स्वतंत्र भारत के स्वयम्भू नायक मोहनदास और जवाहरलाल यह सत्य जानकर भी अपने निजी स्वार्थों के लिये इसकी उपेक्षा करते रहे जिसका दण्ड भोगने के लिये आर्यों का भारत अगली न जाने कितनी शताब्दियों तक के लिये अभिषप्त हो गया है । निश्चित ही उन दोनों की योजनायें सनातनी परम्पराओं के पुनरोत्थान के लिये कभी थीं ही नहीं । तत्कालीन भारत के आमजन इसे समझ नहीं सके और आज हम सब दासों जैसा जीवन जीने के लिये विवश हैं ।

‘सत्ता’ जटिल समाज की आवश्यकता है जिसके लिये दूत, कूट और युद्धों का महत्व सर्वविदित है । युद्ध के साथ अ-धर्म, सम्प्रदाय और अफीम के सम्बंधों को चीन और अफगानिस्तान से लेकर भारत के मणिपुर तक हम देख चुके हैं ।

धर्म को लेकर समाज में खूब चर्चायें होती हैं किंतु उनमें तात्विक विचार कम और विवाद एवं वितण्डा ही अधिक होते हैं । जब दुनिया के सबसे बड़े धर्म की चर्चायें होती हैं तो मुझे इसकी प्रस्तुति धूर्ततापूर्ण प्रतीत होती है । धर्म तो केवल एक ही है जो न बड़ा है और न छोटा । जिसे बड़ा धर्म कहा जा रहा है वास्तव में वह एक सम्प्रदाय है जिसके अनुयायियों की संख्या सर्वाधिक है । संख्या बल के आधार पर गुणात्मक दृष्टि से किसी को बड़ा या छोटा कहना एक साम्प्रदायिक छल है । ...तो प्रश्न यह है कि गुणात्मकता के ऊपर संख्या का वर्चस्व कैसे हो गया? हिंसा और क्रूरता इतनी लोकप्रिय कैसे हो गयी? मूर्खता और हठ इतनी दृढ़ता के साथ सुस्थापित कैसे हो गये? …इसके विश्लेषण के लिये हमें अतीत को खँगालना होगा ।

सम्प्रदायों के जनसांख्यिक विस्तार के रहस्यों को अनावृत करने के क्रम में पहले तो हमें साम्प्रदायिक युद्ध के स्वभाव को समझना होगा । यूरोप और मध्य एशिया में सत्ता के लिये युद्ध आठवीं शताब्दी से पहले भी होते रहे हैं किंतु युद्ध के सारे नियमों को धता बताते हुये, विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा मनुष्यता को कुचलने वाले युद्धों की परम्परा आठवीं शताब्दी में प्रारम्भ हुयी जहाँ भारत में होने वाले युद्ध-नियमों और मर्यादाओं की धज्जियाँ उड़ाते हुये युद्ध किये जाने लगे । लूटमार, हत्या और स्त्रियों के साथ यौनदुष्कर्म करना युद्ध का पर्याय बन गया । पराजित राज्य की स्त्रियों को धर्म (?) के नाम पर ‘माल-ए-गनीमत’ मानकर आपस में बाँट लेने की अरबी परम्परा का भारत के लोगों से भलीभाँति परिचय हुआ ।

युद्धों की यह वह श्रंखला थी जिसमें पराजित लोगों को विजेता व्यक्ति के अनुसार अपने विचार, चिंतनधारा, जीवनशैली और निष्ठा में बाध्यकारी परिवर्तन करने होते थे । यह दासता से भी अधिक नारकीय स्थिति है । आठवीं शताब्दी में युद्ध की यही परम्परा प्रारम्भ की गयी जो आज तक चल रही है । क्यों चल रही है? इसका उत्तर खोजने के लिये हमें तत्कालीन सेना के प्रकारों पर भी ध्यान देना होगा ।

श्रेष्ठता क्रम से सेना का पहला प्रकार है वेतनभोगी प्रशिक्षित स्थायी सेना, दूसरा प्रकार है केवल युद्ध के समय वेतनभोगी अस्थायी सेना, तीसरा प्रकार है भाड़े पर युद्ध करने वाले सैनिकों की सेना जिसका ताजा उदाहरण है रूस में वैगनर समूह के सेनानायक येवगेनी प्रिगोजिन द्वारा एकत्र किये गये भाड़े के सैनिक जिनकी सच्ची निष्ठा केवल अपने वेतन के प्रति ही होती है, और चौथा प्रकार है युद्ध के समय लूटमार एवं अपराध करने के अधिकारप्राप्त क्रूर असुरों की निरंकुश सेना । आठवीं शताब्दी में चौथे प्रकार की सेना का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाने लगा । तीसरे और चौथे प्रकार की सेना के सैनिकों में अराजकताप्रिय, असामाजिकताप्रिय और आपराधिक वृत्ति के लोगों की बहुलता हुआ करती है । चौथे प्रकार की सेना सर्वाधिक क्रूर और निरंकुश होती है जिसका उद्देश्य केवल लूटमार करना ही नहीं होता बल्कि विध्वंस, क्रूर हत्यायें और यौनदुष्कर्म करना भी होता है । आठवीं शताब्दी के साम्प्रदायिक युद्धों में की जाने वाली लूटमार में धनसम्पत्ति और पशुओं के साथ-साथ स्त्रियों और बालकों को भी सम्मिलित किया जाना साम्प्रदायिक दृष्टि से पुण्य कार्य माना जाने लगा जिसके परिणामस्वरूप भारत में जौहर एवं सतीप्रथा जैसी परम्परायें प्रारम्भ हुयीं । इस तरह का युद्धों के पीछे मनुष्य इतिहास की क्रूरष्ट विचारधारा है जिसके कारण ओट्टोमन साम्राज्य और रोमन साम्राज्य भी टिक नहीं सके और उन्हें अपने राज्य, स्त्रियों, विचार, चिंतनधारा, जीवनशैली और निष्ठा ...सब कुछ त्यागने के लिये विवश होना पड़ा । बहुत कम समय में ही यह विवशता एशिया, योरोप और अफ़्रीका तक विस्तृत होती चली गयी ।

मनुष्यता की तो सीमा होती है किंतु क्रूरता की कोई सीमा नहीं होती, रचना की सीमा होती है किंतु विध्वंस की कोई सीमा नहीं होती । यही है वह निरंकुशता और असीमितता जिसके कारण आज एक ऐसा सम्प्रदाय वृहदाकार ले चुका है जिसके अत्याचारों और क्रूरता ने हर महाद्वीप को लगभग निगल ही लिया है । दुर्भाग्य से मोहनदास और जवाहरलाल ने इस सम्प्रदाय की असीमितता को बड़े प्रेम से गले लगाया, जिसे हम उनकी ऐतिहासिक भूल नहीं कहेंगे, यह तो शुद्ध रूप से उस निरंकुश साम्प्रदायिक असीमितता का स्वेच्छा से आत्मीय वाहक बनना था जिसने भारतराष्ट्र के स्वाभिमान को दीनता में और हिन्दुओं को क्रूर हिंसा की आग में शताब्दियों तक जलने के लिये झोंक दिया । इन दोनों व्यक्तियों के साम्प्रदायिक अतिवादी प्रेम की राह पर चलते हुये ही बाद में कांग्रेस शसनकाल में संविधान संशोधन कर सेक्युलरिज़्म जैसे छद्मवाद को हिन्दुओं के पराभव के लिये थोप दिया गया । इसी का परिणाम है कि भारत के लोग आज निर्लज्ज होकर राम और कृष्ण के अस्तित्व और उनकी ऐतिहासिकता पर तो प्रश्न उठाते हैं पर अपने पूर्वजों के साथ क्रूरता करने वाले तैमूर लंग, मोहम्मद-बिन-कसिम, औरंगजेब और बख़्तियार ख़िलजी जैसे विदेशी आक्रमणकारियों के सहायक और दूत रहे फ़कीरों को सम्मानित करने में गौरव का अनुभव करने लगे हैं । क्रूरता के इन प्रतीकों को सम्मानित करने के पीछे एक बहुत बड़ी कूटनीति है जिसे समझने और स्वीकार करने से यदि भारतीय विमुख होते रहेंगे तो हिन्दू सभ्यता को भी पारसी सभ्यता की तरह इतिहास में सिमट जाने से रोका नहीं जा सकेगा ।

(क्रमशः ...)