मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं
पसीने की बात करता हूँ
कुंठा को महिमामण्डित करता हूँ
कभी काजू तो कभी भुने चनों के साथ मद्यपान करता हूँ
मार्क्स और लेनिन को पढ़ता हूँ
बड़े गर्व से अंग्रेजी बोलता हूँ
पेटीकोट पर कविता लिखता हूँ
स्त्री देह पर विमर्श करता हूँ
मुझे गर्व है कि मैं प्रगतिशील हूँ ।
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि मैं
विज्ञान को जाने बिना विज्ञान पर कविता लिखता हूँ
धर्म को जाने बिना धर्म की व्याख्या करता हूँ
इतिहास को जाने बिना उसे अस्वीकार करता हूँ
निकृष्ट शोधप्रबंध लिखकर पीएच.डी. छीन लेता हूँ
मुझे गर्व है कि मैं प्रगतिशील हूँ ।
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि
राजनीति मेरा प्रिय विषय है
भारत के शत्रुओं का महिमामण्डन मेरे जीवन का लक्ष्य है
पूर्वजों से यौनदुश्कर्म करने वालों का प्रशंसक हूँ
भारतीयों के नृशंस हत्यारों का चाटुकार हूँ
विदेशी हत्यारों और लुटेरों का भक्त हूँ
मुझे गर्व है कि मैं प्रगतिशील हूँ ।
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि
हिन्दुओं की ऐसी-तैसी करना मेरा प्रिय आखेट है
ब्राह्मणों को भारत से भगाना मेरा संकल्प है
इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना और मनमाना गढ़ना मेरी विद्वता है
मैं पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जैसे लोगों को पत्थर मारना चाहता हूँ
मैं सेना पर पत्थर मारने वालों को प्यार करना चाहता हूँ
मुझे गर्व है कि मैं प्रगतिशील हूँ ।
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि
हर सत्य को असत्य सिद्ध करना मेरा प्रिय मनोरंजन है
झूठ पर झूठ बोलना मेरा कृतित्व है
ग़रीबी दूर करने के लिये मैं अमीरों सा जीवन जीता हूँ
ब्राह्मण हूँ, पर ब्राह्मणों को फूटी आँख नहीं देखना चाहता हूँ
भारत में जन्मा हूँ, पर भारतीयों को सदा के लिये नष्ट कर देना चाहता हूँ
मुझे गर्व है कि मैं प्रगतिशील हूँ ।
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि
मैं गाय का मांस खाता हूँ
सुअर से घृणा करता हूँ
मंदिरों की सीढ़ियों और मूर्तियों पर थूक देता हूँ
वन्देभारत ट्रेन के शीशों को पत्थरों से तोड़ देता हूँ
राममंदिर और ज्ञानवापी गौरीमंदिर का विरोध करता हूँ
मुझे गर्व है कि मैं प्रगतिशील हूँ ।
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि
श्रीराम और श्रीकृष्ण के अस्तित्व को अस्वीकार करता हूँ
धरती के चपटी होने को स्वीकार करता हूँ
जिंसी तहर्रुश गेमिया से प्रभावित होता हूँ
प्रकृति को विकृत कर देता हूँ
अपने गौरवशाली पूर्वजों की उपलब्धियों पर लज्जित होता हूँ
भारतीय शिल्पकला और विज्ञान को हेय दृष्टि से देखता हूँ
मुझे गर्व है कि मैं प्रगतिशील हूँ ।
मैं प्रगतिशील हूँ
क्योंकि
स्वजनों और निर्दोषों की हत्या पर मौन रहता हूँ
अपराधियों और हत्यारों के पकड़े जाने पर मुखर होता हूँ
न्याय और अन्याय की परिभाषायें गढ़ता हूँ
स्त्रियों की स्वेच्छाचारिता का समर्थन करता हूँ
राष्ट्रद्रोहियों से प्यार करता हूँ
मुझे गर्व है कि मैं प्रगतिशील हूँ ।
