डायरेक्टर उवाच – “हेय्य ! बुड़बक, लोहकता नहीं है, यहाँ टीभी समाचार आ यूट्यूब भायरल के लिये सूटिंग चल रहा है ।
हाँ उपधिया जी बोला जाय ! बढ़ियाँ से समझा दिया जाय सबको...”।
जब तक उपध्याय जी अपना काम करें तब तक हम आपको शूटिंग के बारे में थोड़ा सा परिचय दे देते हैं –
लोकेशन – अलग-अलग ।
एम्बिएंस –हर लोकेशन पर लगभग एक जैसा ।
वक्ता – हर जगह वही, किंतु बहुमुखी, लोकमंच का स्वयंभू नायक ।
वक्ता की विद्वता के आयाम – विभिन्न; राजनीति और धर्म से लेकर रॉकेट साइंस और क्वांटम फ़िज़िक्स तक ।
वक्ता के प्रिय विषय – विभिन्न, यथा – समाजविज्ञान, राजनीतिविज्ञान, धर्मविज्ञान, दर्शनशास्त्र, प्रगतिशीलशास्त्र, नारीवादी चिंतन, दलित चिंतन ...आदि ।
उद्देश्य –एल्यूमिनियम की पतीली में रखकर तमंचा चलाना, नाम है – क्रांति का आह्वान ।
बंदे के उपस्थित होने के पहले से ही शूटिंग के लिए कैमरों की भीड़ लग जाती है । स्क्रिप्ट पहले से तैयार है । बंदे को केवल मंच पर चढ़कर बोलना है, दहाड़ते हुये ...मुट्ठी बाँधकर चीखते हुये ...।
लाइट …कैमरा ...एक्शन !
दृश्य एक – यह जो ‘जातिवाद’ है ...वह मनुवादी ब्राह्मणों की रची कुव्यवस्था है जिसने समाज में कई प्रकार के विभाजन और शोषण को जन्म दिया है । आइये! जातिवाद को उखाड़ फेकने के लिये हम ब्राह्मणों को देश से भगायें और अन्याय एवं भेदभाव की किताब मनुस्मृति को जला कर राख कर दें । ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद ...! मुर्दाबाद! ...मुर्दाबाद!
दृश्य दो – मनुवादी ब्राह्मण नहीं चाहते कि हमें आरक्षण का लाभ मिले इसलिए वे जातीय जनगणना का विरोध करते हैं । बाबा भीम की कसम ! यदि जातीय जनगणना को रोका गया तो हम इन दुष्ट ब्राह्मणों को वहीं भगा देंगे जहाँ से वे हमारे देश में आये हैं । ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद ...! मुर्दाबाद! ...मुर्दाबाद!
दृश्य तीन – हमारे विकास में सबसे बड़ी बाधा है जातिवाद । यह भारत की सबसे बड़ी खाई है जिसके एक ओर खड़े हैं विदेश से आये आक्रमणकारी मनुवादी ब्राह्मण और दूसरी ओर भारत के मूलनिवासी । हमें इन विदेशियों से अपनी सत्ता छीन लेना है और इन्हें इनके देश एशिया माइनर में भगा देना है । भारत की सत्ता अब ब्राह्मणों के हाथ में नहीं, भारत के मूलनिवासियों के हाथ में होगी । ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद ...! मुर्दाबाद! ...मुर्दाबाद!
दृश्य चार – ब्राह्मणों ने हजारों साल से हमारी स्त्रियों को दासी बनाकर रखा और उनका शोषण किया, अब समय बदल गया है, बाबा भीम ने हमें वह शक्ति दे दी है जिससे अब हम ब्राह्मणों के घर की स्त्रियों को अपने घर की स्त्रियाँ बनायेंगे । इसलिए भाइयो! अपने नाम के सामने तिवारी, उपाध्याय, पाण्डे, जोशी और चतुर्वेदी जैसे उपनाम लिखना प्रारम्भ करो जिससे ब्राह्मणों की लड़कियों को अपने घर में लाना हमारे लिये सरल हो जाय । ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद ...! मुर्दाबाद! ...मुर्दाबाद!
दृश्य पाँच – हम इस मनुवादी सरकार से पूछना चाहते हैं कि उसने हमें अनुसूचित जनजाति में क्यों नहीं रखा ? ये मनुवादी नहीं चाहते कि हमें आरक्षण की सुविधायें मिल पायें और हमारा विकास हो । हम किसी से आरक्षण की भीख नहीं माँगते, हमें यह अधिकार बाबा भीम ने दिया है जो हम लेकर रहेंगे । हम ब्राह्मणों से अपने अधिकार छीन कर रहेंगे । जब तक हमें भी अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित नहीं कर लिया जायेगा तब तक हमारा धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा । ज़िंदाबाद! ज़िंदाबाद ...! मुर्दाबाद! ...मुर्दाबाद!
(कृपया ध्यान रखें, शूटिंग अभी चलती रहेगी)
