चल हुआ अचल
हो क्रुद्ध बहुत
वृक्ष भरभरा
हुये विकल
हहराती नदियाँ
सागर सी
उफनातीं
नगरों की गलियों में ।
झरझर फटते मेघ
अचल-घर
तिनकों से बहते ।
पशु-पक्षी नर-नारी
हो संतप्त पलायन करते ।
तुम अब भी लगे
उसी धुन में
कि कर लोगे
दिक् काल
और यह सूरज-धरती
अपने वश में ।
मूर्ख!
नहीं पढ़ा
पुराण और इतिहास
कभी क्या तुमने
चले जा रहे फिर भी
तुम रावण बनने!
