ख़ुशी के दो पल ही सही
पर थे तो मगर
गम के बहकावे में मैंने उसे भी गवां दिया
लाख ख़ामियाँ थी मुझमें
पर था तो मैं इंसान ही मगर
इन ख़ामियों की गिनती ने खुद से ही जुदा कर दिया
वीराना था सब कुछ
पर खुद का साथ था तो मगर
साये की तलाश ने मुझे ज़िंदा ही ना छोड़ा
चलो फिर कोई बात नहीं
जो हुआ सो हुआ अब बस
स्वीकारता हूँ सब, बन पूर्ण निष्पक्ष
यही तो जीवन है
जैसा भी है, एक बार बस
फिर क्यों बनने दूँ इसे स्वयं का दहन-कक्ष
कुछ भी तो सदैव नहीं
ये क्षण भी क्षणमात्र है बस
फिर ये क्षण क्यों रहे नैराश्य को आरक्ष
