यूँ तो जज्बातों की कभी कमी ना थी, 

झाँक कर देखा तो अल्फाजों का संदूक भी भरा मिला, 

पर खामोशी से बेहतर कोई जरिया कभी रास ना आया, 

कुछ लफ्ज़ दस्तक दे रहे थे कभी कभी, 

कोशिश भी पुरजोर हो रही थी हमारी, 

पर बयान करूँ तब तक जज्बातों ने धोखा दे दिया, 

जब सवाल किया जज्बातों से हमने, 

की अल्फाज़ों से तो उम्मीद ही ना थी, 

पर इस धोखे का भी हमने सोचा ना था, 

खामोश जुबाँ की समझ नहीं जिसे, 

असल में उनसे मुलाक़ात की ख्वाहिश ना थी उन्हें, 

मायूस हो गया जब ये एहसास हुआ, 

की लफ़्ज़ों के धोखे का इस कदर ऐतबार रहा उन्हें, 

की जज्बात उनसे पहचाना ही ना गया, 

और हम भी उसकी तारूफ कभी करा ना पाए, 

काश मिल जाती पहचान थोड़ी इस ख़ामोशी को भी, 

तो यकीन होता उन्हें, 

की ख़ामोशी तो वो मेहबूबा है असल की, 

जिसे आशिक़ की नज़र यूँ ही पहचान जाए, 

पर ख़ुद को एक आशिक़ ही फ़रमाते थे वो भी, 

तो शायद कमी थी मुझमें ही कहीं, 

या शायद तालीम-ए-आशिक़ी ही थी अधूरी उनकी, 

जो मेरी ख़ामोशी को वो पहचान ही ना पाए....