मदहोश हुँ,
खुद के ही आगोश में हुँ,
क्या रखा है कल में,
तो आज में ही मस्त हुँ,
ना जीत की हवश है,
ना हार के ही गम में हुँ,
जो सच को जानता हुँ,
तो फिर क्यों भ्रम में रहूँ,
है कर्म जो प्रधान मात्र,
तो फ़िक्र क्यों ही करूँ,
ज़िंदगी तो छद्म है,
तो राख से मैं क्यों डरूँ,
जो खुद का पहरेदार मैं,
तो फिर किसे ढूँढता फिरूँ,
जो जानता हुँ की मैं,
अनंत का बस एक राहगीर हुँ,
तो बस इस राह पर चलता चलूँ,
मंज़िल की ताक में क्यों रहूँ,
बस कर्म करता चलूँ,
बस यूँ ही बहता रहूँ,
ना चाह किसी का रखूं,
ना किसी भाव में बहुँ,
आज़ाद हो आवारगी करूँ,
बस यूँ ही मस्तमौला मैं,
चलता चलूँ चलता चलूँ.....
