फ़िक्र करो हश्र क्या हो इस जहाँ का,

इंसान गर जो ख़ुदा हो जाए,

बट गई ये धरती, बाँट दिया ये अंबर,

साँसों की ये हवा भी कहीं न बंट जाए,

लत सी लगी है इन्हें, एक होड़ है बे-लगाम,

बाँट रहे ये सबकुछ, मोहलत-ए-ज़िंदगी भी कहीं न बाँट दी जाए,

ख़ुदा बाँट दी, इबादतगाह बाँट दिया,

संभलना ऐ-बेपरवाह, कहीं बाँटने को कुछ रह ही न जाए,

बिक रहे हैं इसके बाज़ार में ज़िंदा से लेकर लाश तक,

ख़ुदा का सब कुछ ये बेचते, पर इन्हें कभी लाज़ न आए,

जब मालिक एक, मुक़द्दर भी एक,

उसका सबपे, सबका उसपे हक़ भी एक,

जब मंज़िल एक, सफ़र भी एक,

ख़ाका एक, इन खाकों में जज्बात भी एक,

ना जानें फिर क्यों इन्हें जरिये का फ़र्क़ दिख जाए,

नादाँ कहें इन्हें, या नामुराद ठहरे ये,

एक ही सफ़र के सब हमराही, पहेली इतनी सी समझ न पाए,

जरूरतें तो इनकी थोड़ी है, ख्वाहिश बस मज़बूरी है,

शहंशाह बने फिरते ये, बस ढंग से न इंसान बन पाए.....