ग़मों के ढेर में तू दफ़न क्या कम था,
जो एक नये दर्द का स्वाद तुझे भा गया,
तेरी किस्मत का ये जोर है या तू ख़ुद रज़ा था,
की दस्तक दे रहे थे सब पर तू आशिक़ होता चला गया,
की जो पहचान जाते तुम वक़्त पर उन खामोश निगाहों को,
ख़ामोशी के शोर जिनके कोशिश करते रहे बस एक बार तुझे जगाने को,
ख़ता क्यों हो भला खूबसूरत वो बेदाग़ चेहरे का,
उस ख़्वाब का खाका तो एकतरफा बस तेरा था,
वो तो बच निकले मझधार से भी,
डूब गयी कश्ती जो उसपे इल्ज़ाम बस तेरा था,
उस मजबूर मुस्कुराहट का उन नकाबपोश अल्फ़ाज़ों का,
कुसूर कैसे साबित करोगे अब उन पर्दानशी ज़ज़्बातों का,
की चाहतों के धुंध पर भी मालिकाना हक़ बस तेरा था....
