मोल करोगे तो भाव समझ आयेगा।
तोल करोगे तो ताव समझ आयेगा।।
मुहँ मांगी कीमत जो, अदा करोगे।
मेहनत की हर कमाई, बेक़दा करोगे।।
हर वक़्त मत खरीदो, ऊंची दुकान से सब।
कुछ तो वजह की चीजें, पगडंडियों से ले लो।।
बच्चों को भी सिखाओ, कुछ मोल-भाव करना।
वरना न वो सीखेंगे, मिट्टी के घाव भरना।।

