अंतर है !
जो होता है और जो होना चाहिए।
अंतर है !
जैसे होता है, जैसे होना चाहिए।।
अंतर है !
जो करता है और जो करना चाहिए।
अंतर है !
जैसे करता है, जैसे करना चाहिए।।
अंतर है !
जो कहता है और जो कहना चाहिए।
अंतर है !
जैसे कहता है, जैसे कहना चाहिए।।
अंतर है !
जो खाता है और जो खाना चाहिए।
अंतर है !
जैसे खाता है, जैसे खाना चाहिए।।
अंतर है !
जो पीता है और जो पीना चाहिए।
अंतर है !
जैसे पीता है, जैसे पीना चाहिए।।
अंतर है !
इसलिए मनुज, वो नही जो होना चाहिए।
अंतर है !
इसलिए जगत, वो नही जो होना चाहिए।।

