बड़े नाज़ों से रखा था,बड़ी मेहनत से पाला था,
वो परिंदा मुझको सब से प्यारा था,
कभी खुली छत,तो कभी आसमान में था,
वो परिंदा महफूज़ सा मेरे जहान में था,
कभी कुछ नोक–झोंक कभी कुछ प्यार रहता था,
उस परिंदे को लेकिन मेरा इंतजार रहता था
अपने हाथों से उसको उड़ना सिखाया
फिर उसको जिंदगी का रास्ता दिखाया
हरदम उसको महफूज़ रखा अपने गिरेबान में
कभी उसको अकेला नहीं छोड़ा इस ज़ालिम जहान में
अब इस परिंदे को कही दूर उड़ जाने को कह रहा हूं
हाय,ये कैसा दुनियादारी का सितम हैं जो सह रहा हूं
अब बस यही दुआ हैं की आबाद रहे वो
अपने नए घोंसले में खुश और शाद रहे वो
–काशिफ़
