डर लगता है
सवाल करने से ,जवाबों ढूढने से
डर लगता है
खुशियों से , दुआ माँगने से
डर लगता है
हँसने से,लोंगो को हसाने से
डर लगता है
रोशनी से ,उजालों से
डर लगता है
किसी के आने से ,जाने से
डर लगता है
दर्द बताने से, अपनी तकलीफों को दिखाने से
डर लगता है
खुली आँखों से दुनिया देखने में
-करुणा


