अनाथालय
बहुत सारे घर ऐसे होंगे जहाँ बच्चे माँ बाप को नही समझते उनकी वृद्धावस्था में उन्हें आश्रम छोड़ आते है। बहुत बुरा लगता है ऐसा देखकर सुनकर। बहुत तो घर पे रखते है पर उनसे बहुत दुर्व्यहार करते। पर शायद ये अच्छा न लगे सुन कर की बहुत से माँ बाप भी अपने बच्चों के साथ इससे भी बुरा कर रहे होते है।
वो भले ही अपने बच्चे को आश्रम न भेजते हो पर उसे घर पर ही रख बहुत बुरा व्यवहार करते है। कहाँ तो जाता है कि माँ बाप जो भी करते है उनमें उनका प्यार छिपा होता है पर ये पता नही कितना सच है ..?? छोटी सी लड़की जो महज 12 साल की है जिसकी शादी एक 45 साल के अधेड़ आदमी से उसके माँ बाप कर देते है उसमें उनकी ये सोच होती है कि मेरी बेटी को थोड़ा पैसे वाले घर मे शादी कर देंगे तो वो खुश रहेगी।
एक तो बाल विवाह दूसरी की अधेड़ उम्र के आदमी से शादी। कुछ माँ बाप जबरन अपनी बेटी की शादी ऐसे घर मे कर देते है जहाँ बाकी सब तो मिलना न मिलना दूर की बात है उन्हें पत्नी का हक भी नही मिलता।महज वो उस घर मे एक लास बनकर जी रही होती है। अपने माँ बाप से शादी से पहले बताती है कि वो लड़का सही नही है फिर भी उनकी ऐसे लड़के से शादी करा दी जाती है उसके बाद उन्हें मानके में भी रहने तक को जगह नही दी जाती। पैसों के लिए जब उस लड़की को उसके सास ससुर उसके मायके फेक देते है तो उसे अपने ही घर मे अपने ही लोगों से हर रोज जलील भी किया जाता है। जबकि कई घर ऐसे होते है उनके माँ बाप के पास इतना होता है कि वो उन्हें रख सके ....फिर भी वो उन्हें नही रखते। बहुत लोग का तो ऐसे है कि की अपनी वाहियात सी सोच के कारण उन्हें जबरन अपनी बेटी की उम्र के जिनके बच्चे है उनसे शादी करा देते है। माँ बाप भले ही आश्रम या अनाथालय नही भेजते पर ये कहना भी गलत नही होगा यहाँ पे की वो ऐसा सब कर के उससे भी ज्यादा गलत कदम उठाते है। ये एक तरह से अनाथालय या आश्रम भेजना ही तो है.......करूणा

