आओ हम सब दिये जलाएँ आज कुछ रोशनी फ़ैलाएं

दुनिया के इस अंधकार को मिलकर हम सब दूर भगाएं

इंसानियत बैठी है डर कर आओ मिलकर जोश जगाएं

आशा के इस दीपक की अग्नि को हर दिल तक पाहोचाएं

आओ हम सब दिये जलाएं


पेड़ की सूखी टेहनी पर फिर से नई पत्तियाँ उगाएं

परछाई से हारी धूप जो उसको हर घर तक पाहोचाएं

आकाश की मैली चादर की झटक के सारी धूल उड़ायें

हारा है जो डर के आगे उस मन में हौसला जगाएं

आओ हम सबदिये जलाएं


देश की रक्षा का है वादा एक जुट हो कर उसे निभाएं

मानवता आई घुटनों पर फिर से चलना उसे सिखायें

भूल गए जिस हिस्से को कुटुंब में अपने उसे मिलाएं

छिर्ण हुई धरती की आभा नव जीवन ज्योति जगाएं

आओ हम सब दिये जलाएं

आओ हम सब दिये जलाएं।।