कभी अंधेरा हो जाए
कुछ दिखे और सवेरा हो जाए
तो समझना तुम जाग गए हो।
कठिन, वक्त, हालात, जज्बात
है चंचल मन का करामात
मन पर कायम हो जाए
तो समझना तुम साधु हो गए हो ।
तन से साधु पर मन में भेद हो जाए
वचन कर्म में दोहरा पन दिख जाए
तो समझना तुम ढोंगी हो गए हो
झूठ के रोगी हो गए हो ।
है हर भाव जानवर में भी
काम, क्रोध, मोह, प्रेम
पर ज्यों समन्वय - सद्भाव उबर आए
तो समझना तुम आदमी हो गए हो ।
