कीचड़ से कीचड़ नहीं धुलता,

पानी से धुलना चाहिए ।


कीचड़ वह जो कर्म हमारे जो खुद मैला है,

और दूसरों को भी मैला करता है ।

पानी वो जो ज्ञान का जल है,

जिससे किचड़ धुलना चाहिए ।


कीचड़ से कीचड़ नहीं धुलता ,

पानी से धुलना चाहिए ।


कीचड़ में पानी डालो या पानी में कीचड़ ,

होता वह मैला है ।

मगर, इन दोनों के मेल से,

कीचड़ होता कम मैला है ।

कीचड़ धूल ना जाए जब तक,

तब तक पानी डालना चाहिए ।


कीचड़ से कीचड़ नहीं धुलता ,

पानी से धोना चाहिए ।