गणतंत्र दिवस के अवसर पर,

गणतंत्र मनाने आए हम।

सोए हुए लोकतंत्र को,

आज जगाने आए हम।


अधिकार छीना गया नागरिक का,

यह बात छुपाने आए वह।

स्वाभिमान, स्वाधिकार है जन-जन का,

यह बात बताने आए हम।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर,

गणतंत्र मनाने आए हम।

सोए हुए लोकतंत्र को,

आज जगाने आए हम।


है जीने का अधिकार हमें,

अनुच्छेद 21 बताता है।

किसी को पता भी नहीं,

हवा प्रदूषित हो जाता है।


यह प्रदूषण रोकने का,

सुमार्ग बताने आए हम।


गणतंत्र दिवस के अवसर पर,

गणतंत्र मनाने आए हम।

सोए हुए लोकतंत्र को,

आज जगाने आए हम।