आत्मचेतना
मैं है तो कुछ है क्या?
तू है तो मैं है क्या ?
हम है तो भी मैं है क्या ?
जहीन की गुहार है
तो इंकलाब है क्या ?
गंभीर है तो सहज है न ।
सूरदास है तो दृष्टि है न ।
रसातल है तो धाम है न ।
विकार है तो ध्यान है न।।
संभोग है तो बलात्कार है क्या ?
स्वीकार है तो चुनाव है क्या ?
तृप्ति है तो त्रास है क्या ?
आत्मज्ञता है तो भी मैं है क्या ?
- कर्नल कुमार

