चंद लम्हों की, ये रात है कट जायेगी ।
जिंदगी फिर तेरी, एक बार मुस्कुराएगी ।।
हौसला, सब्र और वफ़ा इस जिंदगी से,
फिर ये कायनात, तुझे रास्ता दिखाएगी ।।
की बहुत कोशिशें, डोर सुलझती ही नहीं,
ज़रा सी ढील तो दे, ये डोर सुलझ जाएगी ।।
खुदा बनने की कोशिश, तू कभी मत करना,
ये दुनिया तुझपे, बड़ी तोहमतें लगाएगी ।।
फ़कीर बन कर, वो लूट रहा था सबको,
क्या ये दुनिया, कभी ये खेल समझ पाएगी ?
समझ तो जाता मैं, तेरा इशारा ही था बहुत,
मुझे लगा कि, तू लौट के फिर आएगी ।।
लिहाफ ओढ़ के रखना, तू सहर तक क्योंकि,
चंद लम्हों की, ये रात है कट जायेगी ।।
- कर्मेंद्र
