जब उसकी आँखों के बारे में, सब कुछ जान लूंगा मैं,
राज़-ए-अलम* हैं दिल में क्या, बस पहचान लूंगा मैं।
इन आँखों की गहराइयों में, डूब जाऊँ ये मुमकिन है,
बच के फिर से निकल आऊंगा, ऐसा मान लूंगा मैं।
ये भी एहसान है कि, उसने मुझको याद तो रक्खा,
हाँ तमाम उम्र उसकी यादों का, एहसान लूंगा मैं।
तेरी दुकान में आ पहुंचा हूं, बस तफ़रीह को, लेकिन !
तू ये उम्मीद ना रखना, कोई सामान लूंगा मैं।
~कर्मेंद्र
*दुख का रहस्य
