क्यूँ उड़ूँ? यूँ ही ज़माने को दिखाने के लिए,

पर तो खोले हैं, ख़्वाबों को सजाने के लिए।


यार, मेरी परवाज़, तेरी सोच से भी ऊँची है,

वहाँ पहुंच के, मैं बरसूंगा ज़माने के लिए।


बस मैं रूठा था यूँही, परखने को तुझको,

और तू आई नहीं, मुझको मानने के लिए।


ज़माने भर की, उदासी थी उसके सीने में,

और मशहूर था, दुनियाँ को हंसाने के लिए।


~ कर्मेंद्र ????