तन्हाई के आलम में, रुसवा न समझिए,

हैं साथ दर्द भी बहुत, तन्हाँ न समझिए।


उलझो ना इनमें, सम्हल ना पाएंगे झमेले,

इस फन में अपने आप को, मुझ सा न समझिए।


साक़ी की निगाहों के, नशे में सभी हैं कैद,

बहकेंगे हम भी, इतना भी बहका न समझिए।


मैं क्यों नहीं समझ सका, तुम इतने बुरे हो,

मैं भी बहुत अच्छा हूं, ऐसा न समझिए।


वो ख़ास, आम शख्स को अब दे रहे सलाह,

महंगाई नहीं, महंगे को महंगा न समझिए।


और भूख से ही मर गया, कल रात एक गरीब,

गम ए इश्क में डूबा रहा, भूखा न समझिए।


- कर्मेंद्र ????