मैं कविता का छोर,
पता करने आया हूँ,
शब्दों का गठजोड़,
पता करने आया हूँ।
इस मधुबन में,
कलकल करते,
निर्झर भी हैं,
भीतर इनके शोर,
पता करने आया हूँ।
इस अरण्य में,
व्याकुल मन,
दल हैं हिरणों के,
बाघ, भेड़िये, मोर,
पता करने आया हूँ।
पता नहीं,
कितना गहरा,
गूढ़ सागर है,
या दलदल है घोर,
पता करने आया हूँ।
सारी बातें,
लिख दी अपने,
अंतर्मन की,
तेरे मन की ठौर,
पता करने आया हूँ।।
~कर्मेंद्र
