आदमी की सोच, कितनी तंग है,
अपने ना हों, फिर तमाशा जंग है।
उजड़ते घर, बिखरते उस मुल्क में,
रंग सारे, हो रहे बदरंग है।
ये सियासत है, यहां किसका पता,
कौन जाने, कौन किसके संग है।
मुस्कुराते हैं, तबाही पर मेरी,
इश्क़ में, उनके भी अपने ढंग हैं।
~कर्मेंद्र
Read more Earn more Learn more
