लिख ऐसी ग़ज़ल जिसमें, तेरी झलक दिखे,
सहरा हो समन्दर तो, जमीं पर फलक दिखे ।
गुल तो सभी ने देखे हैं, अक्सर गुलिस्ताँ में,
हाँ बात तो तब है कि, लफ्ज़ों में महक दिखे ।
महकें तमाम महफिलें, तेरी ही कलम से,
अंदाज ए बयाँ ऐसा हो, जिसमें कसक दिखे ।
मुसव्विर ने ऐसी अलहदा, तस्वीर बना दी,
बारिश है बहुत तेज, फिर भी धनक दिखे !
ना देख सका मैं, उसकी आँखों की शरारत,
बेबसी देखते ही उनमें, अजब सी चमक दिखे ।
यही मैं सोच रहा था, कहा हो तुम मेरे हमराह,
सफर सारा गुज़र गया, नहीं तुम अब तलक दिखे ।
टिकता नहीं है कोई भी, समंदर के सामने,
कुछ लोग कश्तियों में, किनारे अलग दिखे ।
- कर्मेंद्र ????
