बदनसीबी से बड़ा, ग़र हौसला हो जाए,

पहाड़ चीर करके, फिर तो रास्ता हो जाए।


सिलसिला थम ही जायेगा, सांसों का इक दिन,

हां तब तक ज़िंदगानी का, सिलसिला हो जाए।


ख़्वाब इतने भी, ना दिखा कि मेरा,

ताउम्र नींद ही से, फिर फासला हो जाए।


रहनुमा मान लूंगा, तुझको को उस दिन,

हद ए नज़र तक, तेरा जब काफ़िला हो जाए।


~ कर्मेंद ????