लहज़े में कुछ उदासी, आंखें बुझी सी हैं,
तेरे जवाबो में क्यों, कुछ बेरुखी सी है ।
मैं सोचता ही रह गया, तू पहले कुछ कहे,
इस इंतज़ार में मेरी, सांसे रुकी सी हैं ।
सांसों का क्या भरोसा, कब साथ छोड़ दें,
फितरत भी इनकी शायद, जैसे तुम्ही सी है ।
तुम ही बताओ तुम पर, क्यों ना लिखें गज़ल,
हर बात तेरी उर्दू, कभी फ़ारसी सी है ।
अहसास ही नहीं है, तुझे दर्द का मेरे,
कुछ धुंध है जो दरमियाँ, अपने जमी सी है ।
सोचा कि अब बिताऊँ, कुछ पल तेरे बग़ैर,
तब से ये ज़िंदगी मेरी, नाज़िंदगी सी है ।
हिंदी की बात भी कहूँ, उर्दू के साथ साथ,
अपने यहां दोनो ज़बाँ, मिलकर चली सी हैं ।
- कर्मेंद्र ????
