नफ़रतों से, कुछ नहीं मिल पाएगा,
हौसला, ख्वाबों के ज़रिये आयेगा।

बस तबाही है, नतीजा जंग का,
इसमें क्या, कोई भी जीत पाएगा?

सोचते हो ये, तो फिर तुम सोचलो,
रास्ता मंज़िल का भी, मिट जाएगा।

और फिर मिट जाएंगे, सब हौसले,
नींद तो टूटेगी; ख़्वाब भी खो जाएगा।

सोचना, क्या सोच कर निकले थे तुम,
घर से निकले थे, तो क्या हालात थे।

देखना माँ बाप की, आँखों को तुम,
उनमें क्या उम्मीद थी, क्या ख़्वाब थे।

बेहतर नहीं करोगे इन, हालातों को?
उनकी उम्मीदों को, उनके ख्वाबों को।

और फिर सोचो, के जब तुम जाओगे,
सोचना क्या कुछ, यहाँ से जाएगा।

जात-पात, मज़हब, कौम के गुमान से,
नफ़रतों से, कुछ नहीं मिल पाएगा।

और गर लड़ना ही है, तो फिर लड़ो,
देश की सेवा में, कुछ आगे बढ़ो।

जल में, थल में, और इस आकाश में,
नाम लिख सकते हो तुम, इतिहास में।।

- कर्मेंद्र
Motivation:
For Our Students
& 'Gen Z'