न ख़्वाब होंगे, न ख्वाहिश होगी,
बग़ैर तेरे ज़माने से, रंजिश होगी।
न लुत्फ़ देंगी, महफिलों की चमक,
सिर्फ तन्हाई की, हरवक्त कोशिश होगी।
सुखा डाली है अश्कों ने, मेरे दिल की ज़मीं,
क्या कभी फिर से, सहरा में भी बारिश होगी।
बारिशों, और न बहलाओ मुझे,
कम नहीं, दिल की ये तपिश होगी।
~ कर्मेंद्र