क्या करोगे, इतनी वहशत का,
हश्र अच्छा नहीं है, नफ़रत का।
तुमको मुझसे लड़ा के, रोता है,
पक्का शागिर्द है, सियासत का।
जमीं-फलक, आबो-हवा पे, हक़ कैसा,
इंतेहा क्या है, रब की रहमत का।
वो खुदा तेरा हो, या मेरा ईश्वर,
एक जरिया हैं, बस इबादत का।
भूख फिर एक है, तेरी या मेरी,
एक निवाला हो, सिर्फ इज्ज़त का।
बड़ा मुश्किल है, लिखना नफ़रत पर,
मैं तो शायर हूँ, बस मोहब्बत का।
~कर्मेंद्र