कुछ अधूरा सा, मुझमें रह गया हूं मैं,
जब से तुमने कहा, तुमसे खफ़ा हूं मैं।
क्या बिगाड़ेगी, ये तेज़ हवा अब मेरा,
चिराग़ ए तूफ़ां हूं, बेखौफ ही जला हूं मैं।
तेरी मुस्कान से, आंखें तेरी छुप जाती हैं,
इनकी गहराइयों में, डूब गया हूं मैं।
ज़िंदगी कितने ही, जवाब तुझसे बाक़ी हैं,
सवाल! बच्चों की तरह फिर भी, पूछ रहा हूं मैं।
मुझे कितना भी, मुकम्मल जहान मिल जाए,
कुछ अधूरा सा, फिर भी मुझमें रह गया हूं मैं।।
~ कर्मेंद्र ????
