इक पुरसुकूं सी रात है, पर ख़्वाब है,
उस पर तुम्हारा साथ है, पर ख़्वाब है।
ख़्वाबों की दुनियां में हैं, लाखों ख्वाहिशें,
कुछ ख्वाहिशें बेहिसाब हैं, पर ख़्वाब है।
मेरे अंदर के शायर की, लिखी हर बात पर,
सब कह रहे क्या बात है, पर ख़्वाब है।
इक इश्क़ से लड़ता रहा, एक भूख से,
अंजाम बस इत्तिहाद है, पर ख़्वाब है।
मिलते थे हम हर रोज़, एक जामुन तले,
तुमको तो सबकुछ याद है, पर ख़्वाब है!
कर्मेंद्र
Read more Earn more Learn more
