इस आरजू में खुद को, तमाशा बना लिया,
हद ए इश्क में दुनिया को, जरा सा बना लिया।
तुझको पसंद हो न हो, मेरी जिंदगी के ढंग,
ये सोच करके ख़ुद ही को, तुझसा बना लिया।
शिद्दत तो देख तेरी मोहब्बत में, मेरी जान,
पल भर की जुदाई को भी, अरसा बना लिया।
क्या क्या समझ रहे थे, लोग मेरे बारे में,
ख़ुद को तेरे विरह में, क्या क्या बना लिया।
~ कर्मेंद्र ????
