Poetry 1 min read 184.3K reads

कवि हो जाना


इतना आसान भी नहीं है,कवि हो जाना,ख़ुद को अंदर तक चीरना,फिर सबको दिखाना,कभी कल्पनाओं की नदी में,ख्वाहिशों की नाव से,कहीं दूर निकल जाना,कभी हकीकत के छीटों से,ज़माने को झकझोर कर जगाना।इतना आसान भी नहीं है,कवि हो जाना।।

— कर्मेंद्र
Read more Earn more Learn more