जरूरी नहीं कि ग़ज़ल, टूट कर लिखी जाए,
सच न दिखता हो तो फिर, झूठ पर लिखी जाए।
दिल, जिगर, जान, मोहब्बत पे बहुत बात हो गई,
अब ज़रा जामुन, और अमरूद पर लिखी जाए।
फास्ट और जंक फूड की अनहेल्दी है फिज़ा,
मुकैया, तेंदू, करौंदे और शहतूत पर लिखी जाए।
इश्क़ पहला जो, कभी भी मुकम्मल न हो सका,
सफ़ें चंद, आशिक ए महदूूद पर लिखी जाए।
- कर्मेंद्र
