जीने मरने की बात करते हो,

इश्क़ में तेरे मुख्तलिफ़ क्या है।


फिर बिखरने की बात करते हो,

इश्क़ में तेरे मुख्तलिफ़ क्या है।।


रोज़ बसता है उजड़ने के लिए,

शहर ये मेरा भी वाक़िफ क्या है।


जबसे अपनों ने साथ छोड़ा है,

ये ज़माना भी मुखालिफ़ क्या है।


क्या है दुनियां की राजदारी में,

ये इंतेहां है तो फिर अलिफ़ क्या है।


~ कर्मेंद्र