सैकड़ों वर्ष, शासकों से जो षड़यंत्र मिला,
अनगिनत अड़चनों के बाद, ये गणतंत्र मिला।
मिल गया स्वप्न भी, स्वराज्य के सपूतों का,
प्रजा के हाथों में, भारत का प्रजातंत्र मिला।
एकता, अखंडता, हम भारत के लोगों को,
स्वतंत्रता से प्रतिष्ठा का, मूलमंत्र मिला।
मिला तो इतना, जिसका, हमें आभास ही नहीं,
जन्म जब हमने लिया, देश भी स्वतन्त्र मिला।
दलों से, पंथ से, धर्म जाति से, होकर निरपेक्ष,
उन्हें सिमरें, लहू से जिनके, लोकतंत्र मिला।
~कर्मेंद्र
