मुसाफ़िर की राह
ए ज़िंदगी तेरी हर बाज़ी के लिए
प्यादे लिए बैठी हूँ
मंज़िल लगती नहीं आसान पर
फिर भी ख्वाइशें लिए बैठी हूँ
डगमगाते रास्तों पे मुक़द्द का खेल तो पता नहीं
पर कर्म का हाथ पकड़े बैठी हूँ
रास्तों के अंधेरे से डरती नहीं
हज़ारों सितारों की जगमगाती छाँव में बैठी हूँ
कदम कदम पर चट्टाने खड़ी है
पर फिर भी आशाओं की किरणें लिए बैठी हूँ
यू तो हूँ इस सफर में मुसाफ़िर
पर लोगों के दिलों में ख़ुशियों के चिराग जला कर
ज़िंदगी को शिकस्त करने की आरज़ू रखती हूँ।
- करिश्मा संजीव मेहरोत्रा
