रात, चाॅंद और मैं
बरसात के मौसम में
पूर्णिमा की रात है और
चाॅंद अपनी पूर्णकला में खिला है...
चाँद की शीतल किरणें जो
मेरे मन की गहराइयो को छूकर
अधूरे अरमानों को निहार रही है।
सपनों और यथार्थ के बीच
झूलते हुए, चाॅंद के दागो में
मैं अपनी असफलताओं के निशान देख रहा हूँ...
मुक्ति की चाह में
अपने बंधनों से लड़ रहा हूँ
चाॅंद की चाॅंदनी में खुद को पिघला रहा हूँ...
मैं भी अपने सवालों के
जवाब चाहता हूँ,
चाँद की तरह अपनी
चाॅंदनी वापस मांगता हूं।
अखिरकार हे चाँद !
तुम्हीं हो मेरी जगी रातों का
एकमात्र साक्षी,
तुम्हारी ही चाॅंदनी है
मेरे अनंत संघर्ष और प्रयास की साथी.....

