कहते हैं दीवाली पर दिया जलाओ,
अंधेरों को भगाओ, रौशनी फैलाओ।
पर कौन सा दिया, और कौन सा उजाला?
जब भीतर का कोई अंधेरा मिटाता ही नहीं।

ये झूठी उम्मीदें, ये खोखले रस्म-रिवाज,
हर साल दीयों से सजता है समाज।
पर हर चेहरा नकाबों में लिपटा हुआ,
सच को छुपाएं, अधूरी रौशनी में सिमटा हुआ।

इस बार सोचा है,
एक दिया सच का जलाएँगे,
बिना दिखावे, बिना छल,
अंधेरों से सामना कर जाएँगे।

रौशनी बाहर नहीं,
भीतर जलानी होगी।
ज्ञान की लौ से अंधेरे की हर परत हटानी होगी।
तभी इस दिवाली का असली अर्थ मिलेगा,
जब भीतर का अंधेरा दीये की तरह चमकेगा।


- Karan {Köhām}