छठी माई के पर्व है पावन,
सूरज देव को अर्घ्य है प्रणाम।
माटी के चूल्हा, अरवा चावल,
नदी किनारे, सजे हर गांव।
पहला दिन नहाय-खाय का पर्व,
शुद्ध मन से करते ये कर्म।
खरना का दिन, पूजन भारी,
भक्तों के मन में खुशी है सारी।
संध्या बेला अरघ चढ़ाएं,
जल में दीप की जोत जलाएं।
सूरज देव, करुणा बरसाएं,
सुख-समृद्धि का वर दें पाएं।
भोर भिनसारे अरघ चढ़ाएं,
उषा की लाली में दीप जलाएं।
छठी माई की कृपा से हम,
हर दुख-दर्द से हों दूर हम।
छठ का ये पर्व बड़ा है निराला,
भक्ति, आस्था और प्रेम का प्याला।
हर घर में खुशियों की बगिया,
छठी माई की छाया सजीया।
-Karan {Köhām}

