वहां जहां 
सभी उदास हो 
हर कोई  आदमी ,बिल्ली ,खेत पेड़ पौधे
वहां हंसना मना है
अगर फिर भी तुम चुपके 
हंसते हो 
तुम्हे पकड़ लिया जायेगा
और खूंटो से बांध दिया जायेगा

वहां जहां 
सभी अहम का लिबास पहने हो
काला कोट खाकी वर्दी 
किसी से कोई वास्ता न हो
तुम बिरादरी ढूंढेंगे
तुम्हे पकड़ लिया जायेगा
और पीट दिया जायेगा
और बहा जहां
किसी निर्दोष पर उंगली उठेगी
किसान पर गरीब पर
वहां तुम्हें  बोलना मना है
अगर तुम बोलोगे
तुम्हारी छाती पर कील ठोक दी जायेगी
वहां जहां 
कोई सुनवायी नहीं होती
तुम वहां मुकादमे पेश करोगे 
तो तुम्हें फांसी दी जायेगी