हाँ मैं वक़्त हूँ ..
मुझसे तेज़ तुम भाग नहीं सकते ..
धीमा तुम्हें मैं पड़ने नहीं दूँगा..
हाँ मैं वक़्त हूँ ..
मुझसे अच्छे पासे तुम पलट नहीं सकते..
बिन सोचे तुम्हें मैं रहने नहीं दूँगा..
हाँ मैं वक़्त हूँ ..
मैं हार जाऊँ ये तो मुमकिन नहीं..
तुम आसानी से जीत जाओ ये मैं होने नहीं दूँगा..
हाँ मैं वक़्त हूँ ..
हर दिन एक चुनौती होगी तुम्हारे लिए ..
तुम उस चुनौती से भाग जाओ .. ऐसा तुम्हें मौक़ा ना दूँगा..
हाँ मैं वक़्त हूँ ..
तुम्हें घसीटूँगा, रुलाऊँगा , घाट घाट का पानी पिलाऊँगा ..
पर मेरा वादा है तुमसे , तुम्हें एक बेहतर और खुदार इंसान बनाऊँगा..
हाँ मैं ही वक़्त हूँ..
मैं अच्छा या बुरा क़तई नहीं..
जिन निगाहों से तुम देखोगे वैसे ही नज़र आऊँगा...
हाँ मैं ही वक़्त हूँ ..!!!
