1. तेरा चेहरा है की ग़ज़ल ए समंदर है ,
जितना पढ़ने की कोशिश करता हूँ उतना डूबता चला जाता हूँ !!
2. अगर मोहब्बत इतनी आसान होती तो इतने सितारे ना टूटते हर रात आसमान में !!
3. हर शाम तेरी याद ले कर आती है और हर सुबह ख़ुद को तुझसे दूर पाकर आंशु देकर जाती है !!
4. हर शाम किसी महखाने में जाकर तेरी यादों में डूबा जाता हूँ, !
लोग शराबी बुलाते हें और ख़ुद को टूटा तारा बताता हूँ !!
5. हज़ार नाकामयाब कोशिशें की इश्क़ ए इकरार की , अब मैं ग़ज़ल लिख देता हूँ , वो अनजाने में पढ़ लेते हें सिर्फ़ इतनी सी प्रेम कहानी है !!
6. हमारी क्या औक़ात है करोड़ों सितारे सदीयों से चाँद के दीदार में ख़ाक हो रहें हैं !!
7. आज फिर में ख़ुद को कोस कर सो गया !
आज फिर तेरे क़रीब ना होने का अफ़सोस कर तेरे सपनों में खो गया !!
आज फिर ये दिल अपनी धड़कन को क़रीब ना पाकर चुपके से रो गया !!!
8. तेरी नज़रों का असर ऐसा था की तीर अब भी दिल के आर पार हे !!
9. दिन रात शायरों की गिनती बढ़ रही है लगता है दिल टूटना आम बात हो गयी है !!
10. बहुत अरसे से उनसे ख़्वाबों में मुलाक़ात नहीं हुई , लगता है वो किसी और के ख़्वाबों में मसरूफ हैं !!
11. माना कि ज़िंदगी में मुश्किलें हज़ार हैं ,
गिला सिर्फ़ इतना है की वो आती मेरी ही ज़िंदगी में बार बार हैं !
12. मैंने अपने ग़म को उसके ग़म से लड़ा दिया ,
मुझे ग़रूर था कि मेरा दुःख सबसे ज़्यादा है पर ताज़ुब है कि उसके ग़म ने मेरे ग़म को हरा दिया !
13. यहीं तो गलती कर जाते है हम लोग ,अक्सर अपनों ने दग़ा देकर ठहराया गैरों को ज़िम्मेदार है,
ज़रा ध्यान से देखो तुम ये वो अपने ही हैं जिन्होंने अपने सितम छिपाने के लिए औरों को बताया गुनहगार है !
14. तैरना हमें भी आता था पर उसकी मोहब्बत में डूबने का अपना ही मज़ा है
15. तेरी कुछ यादों को याद करके ख़ुश हो लेते हैं
किसी और को नहीं बसने देते अपने ज़हन में ,अक्सर अपने दिल को आशुओं से धो लेते हैं
