जो अवतरित हुए मथुरा में. .
और गौकुल में रची लीलाएं सारी..
वो हैं हमारे गिरिधारी..
कईयो का किया उद्धार तो ..
कईयो पर की अपनी अनुकंपा की बौछारी..
वो हैं हमारे चकरधारी..
बालपन में मुख खोला तो ..
करवा दी ब्रम्हांड की सवारी..
वो हैं हमारे कृष्ण मुरारी..
गोवर्धन को उठा लिया एक उँगली पर..
ऐसे हैं हमारे गोवर्धन धारी..
किया नृत्य कालिया नाग के फन पर..
ऐसे हैं हमारे मुरली धारी..
वृंदा वन जिनके लीलाओं से झूम उठे..
ऐसे हैं हमारे लिलाधारी..
जिन्होंने उठाई मथुरा को रामराज्य बनाने की जिम्मेदारी।..
कंस का किया वध ऐसे हैं हमारे कृष्ण मुरारी..
सुदामा जैसे स्वाभिमानी जिनके मित्र हों..
और तीन मुठी चावल के लिए तीनों लोक लुटा दें..
हमारे विहारी..
जो द्वारिका के राजा हैं..
और सबके मन के निवासधारी..
ऐसे हैं हमारे पीतांबर धारी..
अच्छे शिष्य और गुरु के गुण जिनमें हों..
कुरुक्षेत्र में गीता उपदेश दिया जिन्होंने..
ऐसे हैं हमारे कष्ट हारी..
जो बसते मन में हम सबके..
जिनका नाम जपें हम बारी बारी.
जय हो हमारे कृष्ण मुरारी..

