अगर अन्याय होने पर भी लहू न उबाल खाये तो लानत है ऐसे जीने को ,

 

जिस मातर्भूमि ने जन्म दिया दिक्कत क्या है उसकी बंदना को चरणामृत की तरह पीने को !

 

 

 

कुछ क्षण मातृभूमि की बन्दना मे खड़े होने से लहू सूख जाता है कुछ लोगो का ,

 

कहना चाहता हूँ उनको इलाज़ करवाएं अपने इन   देशद्रोही रोगों का !

 

 

 

सदीओ की गुलामी सही , ना  जाने क्या क्या बीता इस मिटटी  पर ,

 

जब रातों रात धरम परिबर्तन के निर्देश दे दिए जाते थे ढोल   नगाड़ो या चिठ्ठी पर !

 

 

 

लगता है जैसे भूल गए तुम उन अत्याचारों को ,

 

बस अपनी जय जय कार के लिए कुछ भी कह देते हो भारत माता के विरुद्ध और फ्रीडम ऑफ़ एक्सप्रेशन  का  नाम देते हो उन विचारो को !

 

 

 

रात घनी है पर उम्मीद है सुबह तो हो ही जाएगी ,

 

किसी दिन भारत माता के इस रुदन को सुनकर तुम्हारी भी आत्मा रो ही जाएगी !

 

 

 

दिक्कत क्या है भारत माँ को माँ कहने  मे ,

 

कि क्यों कतराते हो तुम भारत माँ के नाम पर कुछ कष्ट सहने मे !

 

 

 

और इक बार फिर से आपसी मसलो को भुला के इसको चिड़िया स्वर्ण  की बनाये ,

 

इस मिटटी का तिलक अपने माथे पर लगा कर शान से इसकी बन्दना गाएँ !

 

 

अगर अन्याय होने पर भी लहू न उबाल खाये तो लानत है ऐसे जीने को

 

जिस मातर्भूमि ने जन्म दिया दिक्कत क्या है उसकी बंदना को चरणामृत की तरह पीने को !