गुजरा पुराने घर से तो ऐसा लगा जैसे वो बूढ़ा बरगद का पेड़ अपनी मुरझाई आंखों से मुझे निहार रहा था  ,

कहां चले गए हो तुम सब अपने कुछ पत्ते गिरा के मानो पुकार रहा था .

बोला कोई नहीं आता है मुझसे मिलने   ,छोड़ गए हो मुझे अकेला ,

कभी जिसकी बेलों के आँगन मे लगा रहता था खुश का मेला .

अँधियारा सा छाया रहता है तुमाहरे  पुराने घर मे,

कि मानो कमजोर सी झुकी टहनीआं  पूछ रही हो क्यों छोड़ गए मुझे बीच अधर मे .

कि नए घोसलों की तलाश मे पुराने महलों को छोड़ गए 

कुछ नए रिश्ते बनाने के लिए पुराने बंधन तोड़ गए 

कि बोला वक़्त हो गया है मेरा इस  दुनिआ सी जाने   का 

कि आँखें पथरा गयी है करते हुए इंतज़ार तेरे आने का 

कि आओगे तुम मेरे जाने के बाद मेरी अस्थिओं को गंगा मे बहाने के लिए 

कि तब तुम करोगे आडम्बर आखिरी आभार जताने के लिए 

गुजरा पुराने घर से तो ऐसा लगा जैसे वो बूढ़ा बरगद का पेड़ अपनी मुरझाई आंखों से मुझे निहार रहा था  ,

 

कहां चले गए हो तुम सब अपने कुछ पत्ते गिरा के मानो पुकार रहा था .