रात से मेरी दोस्ती थी

अंधेरा नापसंद

मेरे शहर में तारे नहीं दिखते

समझौता ऐसा हुआ कि रात ने मुझे सहारा तो दिया लेकिन अंधेरे से मेरी चुग़ली करती रही।

अंधेरा रोज़ रात के साथ आता, बे-बाक मुस्कुराता दूर खड़ा हवा से खेलता, अंधेरे में ग़ुरूर है, कब तक छुपता? सब सामने आगया,

अंधेरा चुप, रात में सन्नाटा छागया।

दोनो मुझे घूर रहे थे, जैसे मेरे कुछ कहने का इंतज़ार है इन्हें।

मैं क्या ही बोलता, रात को मैं सब बता चुका था, और अंधेरा ठहरा बेताल, रात की पीठ पर लटका मुफ़्त भूत। जितना था इसे सब पता था।

अंधेरा है तो ख़ौफ़नाक, पर रात ग़र ज़िंदा है तो अंधेरे की ही वजह से।

ये दोनो एक कहानी के वो किरदार हैं जिनका तआ'रुफ़ अलग अलग कराया ही नहीं जा सकता।

मगर, अंधेरा बुरा नहीं है, बस लगता है मुझसे किसी बात का बदला ले रहा है, पता नहीं किस बात का, रात और मेरी दोस्ती का, या फिर मेरी शख़्सियत का, शायद वो भी मुझे पसंद नहीं करता।

________________________________


बे-बाक- fearless

ग़ुरूर- pride

सन्नाटा- silence|

ख़ौफ़नाक- scary

ग़र- if

किरदार- character

तआ'रुफ़- introduction

शख्सियत- personality