कुछ सफर से मांग लू राहत,

तो कभी मंज़िलों को ठहरने के लिए कह दूँ,

मैं खुद को,खुद का इंतजार करने के लिए कह दूँ।


ये सफर था कुछ ऐसा जिसमें,हम खुद के लिए भी ना रूक सके,

हम तो खुद को खुद से ही दूर करते चले गए।


जिन राहों पर नहीं चलना था,उन राहों पर भी चलने की चाह करते रहे,

जिन पर चलना था,उन पर ठहरते चले गए,

कुछ यूँ ही हम अपने सफर को मुश्किल बनाते चले गए।


हुनरमंद थे वो लोग, जो कभी ना रूके इस सफर में,

हमारी तो बात ही क्या थी,

हम तो ख़ुर्शीद की एक झलक के लिए भी खुद को रोकते चले गए।

करन

@karanrajput0911/@kavishala_hindi